फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जाम में फंसी एंबुलेंस...मरीजों की सांसें अटकीं

विज्ञापन
रामघाट रोड पर पीएसी के पास लगा जाम।  - फोटो : Sanvad
विज्ञापन
महानगर का सबसे प्रमुख मार्ग रामघाट रोड शाम को छह बजे से रात करीब नौ बजे तक ठप रहा। हजारों वाहन फंस गए थे। एंबुलेंस भी जाम में घिरी रहीं। निकलने का रास्ता तक नहीं मिल रहा था। जिन लोगों को ग्रामीण क्षेत्र वाले रास्ते पता था वह किसी तरह वहां होकर निकल सके। क्वार्सी चौराहे से पीएसी तिराहे तक लगने वाले जाम ने पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को ठप कर दिया था।
विज्ञापन



दरअसल दो दिन होने वाली भारी बरसात ने शहर की सड़कों को जर्जर कर दिया है। हर जगह गड्ढे हो गए हैं। रामघाट रोड के हालात तो इतने खराब हैं कि वाहन फंसने लगे हैं। शाम को भी यही हुआ। गड्ढों से बचने के लिए वाहन दूसरी साइड से गुजरने लगे तो सड़क बंद हो गई। कुछ ही देर में वाहनों की कतार लग गई। जाम ने इतना विकराल रूप ले लिया कि वाहन निकल ही नहीं पा रहे थे। जाम में पांच एंबुलेंस भी फंसी थीं। इन्हें निकलवाने की कोशिश होती रही लेकिन रास्ता ही नहीं मिल रहा था। बाद में किसी तरह रास्ता मिला और तब मरीजों को अस्पतालों तक पहुंचाया जा सका।


बोले राहगीर



यहां दिन-रात रहने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी को नहीं समझ रहे हैं।



- ललित चाैधरी



शहर में किसी भी रोड पर चले जाओ जाम लगा रहता है। इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।



- मोहन गर्ग



क्वार्सी से पीएसी तक जाम लगना अब रोज की बात हो गई है। इससे लोगों का कीमती समय खराब हो रहा है।



- लाला राम

-

शाम से यहां जाम लगा हुआ है । इसमें रात आठ बज गए। अभी तक जाम नहीं खुल सका है। अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे।

- रोहताश





शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को बारिश के बाद कुछ वाहन चालकों के सड़क के एक ओर से वाहन निकालने से जाम लग गया। वाहन रेंगते हुए गुजरे। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस व थाना क्वार्सी पुलिस ने जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें