छर्रा-दादाें मार्ग स्थित बरौली बंबा के निकट दादों की तरफ से आ रही एंबुलेंस ने टेंपो में मार दी। टक्कर से टेंपो खाई में जा गिरा। हादसे में मां-बेटी घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा है, जहां से उन्हें जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। घायल के भाई ने थाना कोतवाली छर्रा में तहरीर दी है।
गांव बाईकलां निवासी मनोज कुमार ने थाना कोतवाली छर्रा में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की सुबह बहन सुनीता देवी अपनी पुत्र अंशिका के साथ छर्रा से टेंपो में बैठकर दादों स्थित ससुराल जा रही थी। छर्रा-दादों मार्ग स्थित बरौली बंबा बंबा निकट तेज गति व लापरवाही से चल रही एंबुलेंस ने टेंपो में टक्कर मार दी, जिसमें टेंपो खाई में गिरने से मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए।