फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला करेगा बरगद के पेड़ का संरक्षण

Sun, 21 Apr 2019 01:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
पृथ्वी दिवस के मौके पर संरक्षण के लिए अमर उजाला गोद ले रहा है। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 विश्व पृथ्वी दिवस (22 अप्रैल) के अवसर पर नगर निगम के सहयोग से अमर उजाला जवाहर भवन परिसर में 150 वर्ष पुराने     बरगद के पेड़ को अगले पांच वर्षों के लिए संरक्षण के लिए लेगा। इस अवसर  पर यहां पर एक पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें सोलिड बेस्ट के  संबंध में भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। 
विज्ञापन



पेड़ और पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के मकसद से अमर उजाला ने कार्यक्रम आयोजित करने की एक श्रृंखला तैयार की है। इसी क्रम में अमर उजाला बरगद के इस पेड़ को संरक्षण के लिए ले रहा है। इसके चारों और ग्रिल आदि का काम कराया जाएगा।


पेड़ को अधिक से अधिक प्राकृतिक परिवेश देने का प्रयास किया जाएगा। इस पेड़ के नीचे ही विश्व कैंसर दिवस, विश्व तंबाकू रोधी दिवस, विश्व स्वास्थ्य दिवस आदि अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पृथ्वी दिवस पर भी 22 अप्रैल को एक पर्यावरण जागरूकता का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें महापौर मो. फुरकान सहित नगर निगम के अधिकारी और शहर की विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें