हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामनाथ सिंह ने कहा है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों-तीमारदारों के भड़कने पर डॉक्टर धैर्य बनाए रखें, क्योंकि उन पर मरीजों की जान बचाने की बड़ी जिम्मेदारी होती है।
उन्होंने कहा कि लोगों को सात घंटे की नींद लेने की सलाह देने वाले डॉक्टर खुद पांच घंटे भी आराम से नहीं सो पाते हैं। उनकी मेहनत और ज्ञान का सम्मान होना चाहिए। अमर उजाला की यह पहल सराहनीय है। उन्होंने जेएन मेडिकल में बीते दिनों हुए कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उस कार्यक्रम में देश-विदेश में कार्यरत अलीगढ़ में पढ़े हुए कई विशेषज्ञ डॉक्टर मिले। जिनसे मिलकर खुशी हुई। जेएन मेडिकल के शुरुआती बैच के डॉक्टर इस समारोह में आए थे। अलीगढ़ से ऐसे कई नामीगिरामी डॉक्टर हैं। हमें इन पर गर्व होना चाहिए।
मीरा की प्यारी नगरी में...
अच्छे दिन भी निराले हैंशब में डूबे उजाले हैं
फूलों पर चलके आया था
पांव में जिसके छाले हैं
मीरा की प्यारी नगरी में
इश्क पे डाले ताले हैं
जख्म वो दे के कहता है
दर्द क्यों इतने पाले है
मेरे हक में क्या बोलेगा
जान को जिसकी लाले हैं
जश्न में डूबे बच्चों के
हाथ में विष के प्याले हैं
-डॉ. जमील अहमद, जेएन मेडिकल कॉलेज
इनका हुआ सम्मान
डॉ. आरके गुप्ता विकास इलेक्ट्रो होम्योपैथी क्लीनिक, डॉ. चितरंजन सिंह मैक्सफोर्ट मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल, डॉ. संजय भार्गव वरुण हॉस्पीटल, डॉ. बीएस लोहचब लोहचब नर्सिंग होम, डॉ. राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय मिथराज हॉस्पीटल, डॉ. दिनेश शर्मा ईशान भारद्वाज शर्मा आर्थोप्लास्टी एंड मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पीटल, डॉ. पारितोष मोहन मोहन हॉस्पीटल, डॉ. अंजुला भार्गव राजुल नर्सिंग होम, डॉ. जया शर्मा, राजमाता हॉस्पीटल, डॉ. विशाल सारस्वत विशाल इमेजिंग सेंटर, डॉ. संजीव शर्मा सस्मित न्यूरो केयर एंड सुपरस्पेशलिटी सेंटर, डॉ. वरुण गुप्ता वरुण आई केयर, डॉ. अमित वार्ष्णेय वृंदा मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पीटल, डॉ. अमित अग्रवाल कॉस्मेटिक सर्जरी एंड लेजर सेंटर, डॉ. नेहा अग्रवाल डॉ. जेडए डेंटल कॉलेज एएमयू, डॉ. जगवीर वर्मा सीएमएस मलखान सिंह जिला अस्पताल, डॉ फहुद खुर्रम विभाग अध्यक्ष प्लास्टिक सर्जरी विभाग मेडिकल कॉलेज, डॉ. जमील अहमद फार्मोंकोलॉजी जेएन मेडिकल कॉलेज, डॉ. प्रसून वार्ष्णेय विश्वलेखा ईएनटी क्लीनिक, डॉ. आलोक गुप्ता सनराइज हॉस्पीटल, डाॅ. लोकेश तोमर एमडीडब्लू सेंटर, डाॅ. अमित गुप्ता लेजर प्लानेट, डॉ. कृष्ण कुमार वार्ष्णेय शंकर ज्ञान कम्पलीट डेंटल केयर स्टूडियो, डाॅ. अभिषेक शर्मा आशा बेबी क्लीनिक, डाॅ. अब्दुल कय्यूम खान ऑर्थोपेडिक सर्जन जेएन मेडिकल कॉलेज।