फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड पाकर खिले चेहरे, एमएलसी तारिक मंसूर बोले- अनुशासन से होती है पहचान

Mon, 05 Oct 2026 10:07 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड में एएमयू पूर्व वीसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा अनुशासन से बनती है स्कूल की पहचान। 50 से ज्यादा स्कूलों के प्रधानाचार्य, कोचिंग संचालक और सरकारी शिक्षक सम्मानित, छात्राओं ने गणेश वंदना और सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के पूर्व कुलपति व एमएलसी प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि विद्यालयों की पहचान सिर्फ परीक्षा परिणाम से नहीं, बल्कि अनुशासन से होती है। विद्यालयों में प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को अनुशासन से समझौता नहीं करना चाहिए। वे सोमवार को रामघाट रोड स्थित होटल ऑर्चिड ब्लू होटल में आयोजित अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवॉर्ड समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि रोजाना विद्यार्थियों का मूल्यांकन करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होती है, क्योंकि जो विद्यार्थी को पढ़ाएंगे, वह जिंदगीभर नहीं भूलेगा। विद्यार्थियों को सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं देनी चाहिए, बल्कि उन्हें पर्यावरण, सामाजिकता के बारे में ज्ञान दें। विद्यार्थियों पर अतिरिक्त दबाव डालना सही नहीं है।  इसके बारे में अभिभावकों के साथ विद्यालयों को भी गंभीरता से सोचना चाहिए। प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि हर क्षेत्र महत्वपूर्ण है। अगर कोई विद्यार्थी इंजीनियर, डॉक्टर या वैज्ञानिक, कलाकार बनना चाहता है, तो उसे बनने दें, क्योंकि हो सकता है वह उसमें बेहतर प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि आजकल अभिभावक बच्चों को खेलने से मना करते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि जब बच्चा खेलता है, उसमें टीमवर्क की भावना पैदा होती है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया से दूरी, पढ़ाई पर दें अधिक ध्यान
प्रो. तारिक मंसूर ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का सीमित और संतुलित इस्तेमाल करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने के बजाय विद्यार्थी अपनी पढ़ाई, ज्ञानवर्धन और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करें। तकनीक का उपयोग उपयोगी जानकारी हासिल करने के लिए करें, लेकिन इसकी अति से बचना जरूरी है।

छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन - फोटो : संवाद
शहर में खुले अच्छे स्कूल, शिक्षा के साथ सुविधाओं पर भी जोर
शहर में पिछले कुछ वर्षों में कई नए स्कूल शुरू हुए हैं। इन विद्यालयों में पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी जोर दिया जा रहा है। आधुनिक कक्षाओं, स्मार्ट बोर्ड, कंप्यूटर लैब, पुस्तकालय और खेल सुविधाओं के साथ बच्चों के लिए विभिन्न सहशैक्षिक गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। नए स्कूलों में विद्यार्थियों की रुचि और क्षमता के अनुसार गतिविधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेल, कला, संगीत, विज्ञान प्रयोग और तकनीकी शिक्षा को भी पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जा रहा है।

प्रधानाचार्यों को मिली शाबाशी तो खिले चेहर
  • नंदिनी सिंह अग्रवाल -कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल
  • सुनीता सिंह-विश्व भारती पब्लिक स्कूल
  • ज्योत्सना जोशी-थ्री डॉट्स सेवा मार्ग पब्लिक स्कूल
  •  गौरव झा- विजन ग्लोबल पब्लिक स्कूल
  • सिस्टर एम. जरीन -अवर लेडी ऑफ फातिमा सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • डॉ. रॉबर्ट बर्गिस- संत फिदेलिस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • प्रश्मी गुप्ता-साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल
  • कल्पलता चंद्रहास- नीहार मीरा नेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • सौरभ वार्ष्णेय-शांति निकेतन वर्ल्ड स्कूल, अलीगढ़
  • खुशीराम-पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय
  •  सिमरन साधवानी-दिल्ली पब्लिक स्कूल
  • विमलेश सिंह-रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल
  • विनय कुमार लाला-हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
  •  मुनीश श्रीवास्तव-हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल
  • एके पाल-सर्वोदय पब्लिक स्कूल
  •  शशि पी. मसीह-ए.वी.पी. इंटरनेशनल स्कूल
  • सुबुही खान -आयशा तरीन मॉडर्न पब्लिक स्कूल
  •  कृष्ण गोपाल उपाध्याय-ब्लू वर्ल्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  •  निशात फैज-वुडबाइन फ्लोरेट पब्लिक स्कूल
  • अंजू राठी-रेडिएंट स्टार्स इंग्लिश स्कूल
  • ममता द्विवेदी-अंकुर पब्लिक स्कूल
  • श्री केतन सिंह-केतन कॉन्वेंट स्कूल
  • अलका अग्रवाल-एसएसडी इंटर कॉलेज
  • अल्पी भटनागर-विनायका इंटरनेशनल कॉन्वेंट स्कूल
  • नीलम शर्मा-एसडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल
  • अशोक सक्सेना-नर्चर इंटरनेशनल स्कूल
  • उत्कर्ष शर्मा-मिशन इंटरनेशनल स्कूल
  • सबीहा खान-अल बरकात पब्लिक स्कूल
  •  गौरांगी दुग्गल-एसीएन इंटरनेशनल स्कूल
  • सारुन झा-संतसार पब्लिक स्कूल
  • आरती झा-पावना इंटरनेशनल स्कूल
  • ललिता वार्ष्णेय-एसआरके इंटरनेशनल स्कूल

सम्मान पाने वाले स्कूल प्रधानाचार्य - फोटो : संवाद
इन्हें भी मिली तारीफ
  • डॉ. आईपी दुबे-एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल
  • महेंद्र उपाध्याय-महर्षि विद्या मंदिर
  •  नीतू गोयल-रघुबीर बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  •  रचना गुप्ता-धर्म समाज बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  •  अंबुज जैन-बाबूलाल जैन इंटर कॉलेज
  • श्याम कुंतैल-ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
  •  निर्मल अग्रवाल-विजडम पब्लिक स्कूल
  • डॉ. पायल सिंह-जीडी पब्लिक स्कूल
  • अनुभव लोधी-जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल
  • आरती मित्तल-मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल
  • श्री घनश्याम सिंह-सरस्वती विद्या मंदिर, अतरौली
  • डॉ. पूनम सारस्वत-एसडी कॉन्वेंट स्कूल अतरौली
  •  सुनीता चौधरी-गुरुकुल पब्लिक स्कूल, खैर
  •  लक्ष्मी शर्मा-डीडब्ल्यूपीएस, खैर
  • एलके रावत-हेम विद्या निकेतन, खैर
  • श्रीमती ब्रजरानी सिंह-संत विवेकानंद स्कूल, अतरौली
  • श्री अंबरीश कुमार-अग्रसेन इंटर कॉलेज
  • विवेक दीक्षित-सेठ मलूकचंद इंटरनेशनल स्कूल
  • चारू गुप्ता-एलबीके पब्लिक स्कूल, इगलास
  • डॉ. दीपक शर्मा-विद्या भारती निकेतन, सुजानपुर, खैर
  • मोहम्मद अबान-जैनब इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल

सम्मान पाकर खिले चेहरे - फोटो : संवाद
कोचिंग संचालकों को मिला सम्मान
  • विनीत शर्मा, अध्यक्ष, कोचिंग फेडरेशन अलीगढ़
  • मनीष शर्मा, एमडी, बीआईआईटी ग्रुप ऑफ एजुकेशन
  • अतुल कटारा, निदेशक, कटारा एकेडमी
  • अजीम सरवर, निदेशक, सरवर क्लासेज
  • दानिश अनवर, निदेशक, सेटोरा इंडिया
  • फैजान शफातुल्लाह, निदेशक, सेटोरा इंडिया
  • विनीत शर्मा, निदेशक, विनीत कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर
  • फरहान शिकोह, निदेशक, बंसल क्लासेज
  • नवाब साकिब इब्राहिम, निदेशक, इमेज क्लासेज
  •  यासिर अली, संस्थापक, यासिर अली क्लासेज
  • दानिश अहमद, निदेशक, ग्रेविटी क्लासेज
  • मलिक सरफराज, निदेशक, ग्रेविटी क्लासेज
  •  लोकेश चौधरी, निदेशक, कौटिल्य विधि अकादमी
  • विप्रेश शर्मा, निदेशक, प्रारंभ आईएएस अकादमी
  • मजहर सिद्दीकी, निदेशक, ड्यूटी सोसाइटी कोचिंग एंड गाइडेंस सेंटर
  • राम सनेही कौशिक, निदेशक, अभिज्ञान विद्यापीठ
  • अमर वार्ष्णेय, निदेशक, पाठशाला क्लासेज
  • प्रह्लाद अग्रवाल, एमडी, अडवाला
  • सीए राम बाबू सिंह, निदेशक, कैफे वेलोरा
विज्ञापन

सम्मान - फोटो : संवाद
सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों को भी मिला सम्मान
  • बुशरा ग्यास, एएमयू गर्ल्स स्कूल, एएमयू
  • वीके सिंह, पीएमश्री विद्यालय एलमपुर
  • प्रिया शर्मा, प्राथमिक विद्यालय सिरियागढ़ी खैर 
  • यतेंद्र कुमार सिंघल, संविलियन विद्यालय ऊसरपुर तारापुर गोंडा
  • प्रियंका अग्रवाल, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा 
  • भूषण कुमारी, उच्च प्राथमिक विद्यालय मडराक लोधा 
  • बृजेश, प्राथमिक विद्यालय बीठना लोधा 
  • प्रीती शर्मा, प्राथमिक विद्यालय धौर्रामाफी,जवां 
  • नूतन यादव, उच्च प्राथमिक नौगवां अर्जुन,लोधा
  • नाजिया, इशहाक  बालक पाठशाला -19, नगर क्षेत्र 
  • बुशरा परवीन, प्राथमिक विद्यालय गोपी,अकराबाद 
  • सुरक्षा गुप्ता, उच्च प्राथमिक विद्यालय,बुलाकगढ़ी लोधा 
  • पूनम शर्मा, कम्पोजिट स्कूल लेखराजपुर 
  • आशीष कुमार, कंपोजिट विद्यालय भिलावली 
  • अंजना शर्मा, कंपोजिट बुलाकगढ़ी

सांस्कृतिक प्रस्तुति ने मोहा मन 
अमर उजाला स्कूल एक्सीलेंस अवार्ड में रघुबीर बाल मंदिर की छात्राओं ने गणेश वंदना पर नृत्य की प्रस्तुति दी। मदर्स टच स्कूल की छात्रा गौरांशी ने सरस्वती वंदना पर नृत्य प्रस्तुत किया। ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने स्वागतगान पर नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें