अलीगढ़ में आज 24 जुलाई को अमर उजाला प्रीमियर लीग सीजन-2 शुरू हो रहा है। लीग में 12 टीमें खिताब के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगी। महुआखेड़ा स्थित अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) मैदान पर अमर उजाला प्रीमियर लीग के पहले चरण में प्रतिदिन दो-दो मुकाबले खेले जाएंगे। सुबह आठ बजे लीग का शुभारंभ कोल विधायक अनिल पाराशर और एमएलसी चौधरी ऋषिपाल सिंह करेंगे। वह ट्रॉफी का अनावरण भी करेंगे। उद्घाटन मैच सुबह आठ बजे से लाशेफ हर्ष उद्यान किंग्स और कांता ऑटोमोबाइल्स लॉयन्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दोपहर एक बजे विजडम वॉरियर्स और एसआरके किंग्स के बीच होगा।
अमर उजाला प्रीमियर लीग का शुभारंभ शुक्रवार को हो रहा है। इस लीग में खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।-कमांडर मनोज के, कुलसचिव, मंगलायतन यूनिवर्सिटी
उभरते खिलाड़ियों को अमर उजाला एक प्लेटफॉर्म उपलब्ध करा रहा है। यह अमर उजाला प्रीमियर लीग सफल लीग होगी।-डॉ. नरेंद्र सांगवान, एमडी सांगवान सिटीविज्ञापन
अमर उजाला प्रीमियर लीग से जुड़ना गर्व की बात है। यह प्रतियोगिता सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि अलीगढ़ की युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का एक सशक्त मंच है।-उमंग मोंगा, हरिसन लॉक
अमर उजाला प्रीमियर लीग का हिस्सा बनकर हमें खुशी है। यह प्रतियोगिता आने वाले समय में अलीगढ़ के कई खिलाड़ियों के लिए बड़े मंच का रास्ता तैयार करेगी।-वैद्य राधेश्याम सारस्वत, एचआर योगा न्यूरोपैथी चिकित्सा विज्ञापन
खेलों में निवेश समाज के भविष्य में निवेश है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और मंच उपलब्ध कराना हमारी जिम्मेदारी भी है, जिसे निभाने में हमें गर्व महसूस होता है।-चंचल शर्मा, गोल्डन सिटी