फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन : पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले मंगलवार को तालानगरी स्थित मदर्स टच सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। यहां पौधे लगाते हुए प्रधानाचार्य आरती मित्तल ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर किसी को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इसके साथ ही उसका ख्याल भी रखना चाहिए। वर्मी कंपोस्ट खाद का प्रयोग करना चाहिए, जिसे घर में ही तैयार किया जा सकता है। गीले कचरे को 40 दिनों तक वर्मी कंपोस्ट बनाकर अगर मिट्टी में डाला जाए तो पौधे अच्छे से बढ़ते हैं। अगर हम सभी ने मिलकर पर्यावरण को बचाया तो वह आने वाली पीढ़ी के लिए लाभकारी होगा। यहां मैनेजर समर्थ मित्तल और हिंदी शिक्षिका प्रमिला आर्य भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें