अमर उजाला फाउंडेशन के तहत राशन और ईद को लेकर सेमई देते खालिद खान।
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला फाउंडेशन के बैनरतले समाजसेवी खालिद हसन खां पप्पू व उनकी टीम ने रविवार को 500 जरूरतमंदों को ईदी का वितरण किया। इस दौरान मौलाना आजाद नगर, लाइन पार और शहंशाहबाद क्षेत्र के इमामों को अलग से ईदी बांटी गई।
खालिद हसन खान पप्पू ने लोगों को ईदी बांटते हुए कहा कि समर्थ लोगों को इस समय आगे आना चाहिए। अगर सभी समर्थ लोग जरूरतमंदों की मदद करते रहे तो कोई भी गरीब भूख से नहीं तड़पेगा। इस दौरान पूरी टीन ने निर्णय लिया कि जरूरतमंदों की मदद की जाती रहेगी। खालिद हसन खान पप्पू के साथ चांद भाई, पूर्व पार्षद नासिर चांद, आबाद, शादाब नवाब खां, फैजन, अदनान आदि ने सहयोग किया। साथ ही कहा कि लोगों की मदद करने के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।
- जरूरतमंदों की सेवा करने से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। आपातकाल में अगर जरूरतमंदों को सहारा मिल जाए तो निश्चित ही वह भी मुख्यधारा में जुड़कर देश को प्रगति की राह पर आगे बढ़ाएंगे।
-रफीक।
- समाज में लोगों ने जरूरतमंदों की मदद करने का बीड़ा उठाया है। वह काबिल ए तारीफ है। हर समाज से लोगों को आगे आना चाहिए और असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए। इससे बड़ा कोई परोपकार नहीं होगा।
-सुनैना।
- हम निस्वार्थ सेवा भाव से जुड़े हैं। हम लोगों की मदद करते रहेंगे। आखिरकार असहाय इस देश के ही बाशिंदे हैं। इसीलिए उनकी मदद करना हमारा फर्ज है।
-इमरान।
- अमर उजाला फाउंडेशन के बैनलतले हमें लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिली है। जहां तक संभव हो सकेगा, जरूरतमंदों के लिए हर संभव सहयोग करेंगे। जरूरतमंदों की सेवा निरंतर जारी रहे।
-अनीस