अमर उजाला की ओर से 10 मई को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। “देश के निर्माण में अहम भूमिका किसकी अखबार या डिजिटल मीडिया की?” विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अपने तर्कों और नए दृष्टिकोण से निर्णायकों और दर्शकों को खूब प्रभावित किया। प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल के प्रतिभागियों ने धाक जमाई।
प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागियाें को शील्ड, मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान किए गए, जबकि प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
निर्णायक एसवी कॉलेज के हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. निर्मला कुमारी, टीकाराम कन्या महाविद्यालय के हिंदी विभाग की प्रभारी प्रो. मिश्कात आबिदी, डीएस कॉलेज के मनोविज्ञान की प्रभारी डॉ. मंजू सिंह रहीं। इस मौके पर शिक्षिका शशि, हरिओम शर्मा, स्वेता, हेमा, धर्मेंद्र कुमार, दीपक राजपूत, पूनम सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन सराहनीय है। अमर उजाला वाद-विवाद एक शानदार पहल है। प्रतिभागियों को अपनी बात रखने के लिए एक मंच प्रदान किया है। निश्चित रूप से इसमें हिस्सा लेने से प्रतिभागियों का आत्मविश्वास बढ़ा होगा, जो उनके जीवन में काम आएगा।-श्याम कुंतैल, प्रधानाचार्य, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल
ये रहे स्कूल शामिल
प्रतियोगिता में विजडम पब्लिक स्कूल, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल, आयशा तरीन माडर्न पब्लिक स्कूल, चंपा अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज, चिरंजीलाल कन्या इंटर कॉलेज, विश्व भारती पब्लिक स्कूल, डीएस इंटर कॉलेज, अल बरकात पब्लिक स्कूल ने प्रतिभाग किया।