फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Debate Competition: एसआरके में हुई अमर उजाला वाद-विवाद प्रतियोगिता, प्रतिभागियों ने बेबाक तरीके से रखी राय

Sat, 03 May 2025 04:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

देश हित में एक देश एक चुनाव पर अलीगढ़ के एसआरके इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला ने वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया। पक्ष और विपक्ष में प्रतिभागियों ने बेबाक राय रखी।
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते प्रतिभागी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के सासनी गेट स्थित एसआरके इंटरनेशनल स्कूल में 2 मई को अमर उजाला के तत्वावधान में देश हित में एक राष्ट्र एक- चुनाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में तीन अलग-अलग वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और विषय के पक्ष और विपक्ष में अपने तर्क तथ्य और आंकड़ों के साथ प्रस्तुत किए।

विज्ञापन


कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठ की छात्रा आलिया और छात्र बोधित ने अपनी प्रभावी प्रस्तुति से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। मध्यम वर्ग में कक्षा नौ की प्राची और कक्षा दस की पलक को विजेता घोषित किया गया। वहीं, वरिष्ठ वर्ग में कक्षा दस के छात्र अंकित और उज्ज्वल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका हिमांशु और रिचा दीक्षित ने निभाई। इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल ललिता वार्ष्णेय सहित अन्य शिक्षिकाएं भी मौजूद रहीं। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को समसामयिक विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने और तर्क क्षमता विकसित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें