फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अपराजिता: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर क्रिकेटर मुस्कान, सोनिया व सराक्षी को मिला सम्मान

Mon, 08 Mar 2021 02:24 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद अतिथि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अमर उजाला अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स के तहत यूपी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मुस्कान मलिक, झारखंड महिला क्रिकेट टीम की कप्तान सोनिया, कंपनी सेक्रेटरी की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली सराक्षी श्रीवास्तव को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मुख्य अतिथि आईजी पीयूष मोर्डिया व उनकी पत्नी तनु मोर्डिया ने किया।

विज्ञापन


सोमवार को महारानी अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि आईजी पीयूष मोर्डिया ने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं अपनी काबिलियत से अपनी शक्ति का एहसास करा रही हैं। आई जी की पत्नी तनु मोर्डिया ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर आधारित कार्यक्रम की सराहना की।

अतिथियों को हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज व अग्रसेन इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


महिलाओं ने रस्साकसी में अपना दम-खम दिखाया। 
ताइक्वांडो के खिलाड़ियों ने महिलाओं-बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस अवसर पर अग्रसेन इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर शंभू दयाल रावत, तस्लीम मुख्तार, योगेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें