शोभायात्रा में करतब दिखाते कलाकार।
- फोटो : CITY OFFICE
संत रविदास जन्मोत्सव समारोह समिति ने रविवार को संत रविदास जयंती के उपलक्ष्य पर शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा डॉ. आंबेडकर सामुदायिक भवन सराय लबरिया से शुरू हुई। शुभारंभ समता दैनिक दल की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष संगीता रानी, बीएसआई के प्रदेश उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बौद्ध, महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने पंचशील का झंडा दिखाकर किया।
शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर बुजुर्गों व प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया। पंजाब के गतका दल ने शौर्य प्रदर्शन भी किया। गतका दल के सदस्यों ने तलवार बाजी के जौहर दिखाए। इस अवसर पर डॉ. पीसी वरण, पुष्पेंद्र जौहरी, सुमन गौतम, पूजा गौतम, मुन्ना राही, कुमार कुलश्रेष्ठ, राजकुमार, एसपी सिंह, मनोज गोयल, नीरज जौहरी, अशोक नेगी, राका जौहरी, वीपी आनंद, जीतू टाइगर, रामबाबू, भीम प्रकाश, राजवीर सिंह, आयुष सिंह, पुनीत आनंद, छगपाल, पूरन सिंह, कांती प्रसाद आदि मौजूद रहे।