फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स व जादौन नाइट राइडर्स ने जीते मैच

विज्ञापन
रसोई फ्रेस ब्लास्टर व मेंटक फार्मा के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते खिलाड़ी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ प्रीमियर लीग में रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स ने मेनटेक चैलेंजर्स को व जादौन नाइट राइडर्स ने नीहार स्पार्टंस को 4 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स स्टेडियम में अमर उजाला व 112 साल की बुढ़िया की घुट्टी की एपीएल में रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर टीम 163 रन बना पायी।
8 रन के योग पर विकास कुमार व संजीव ठाकुर पवेलियन लौट गए। अर्नव गुप्ता की सूझबूझ (41) पारी व कप्तान रजत चौधरी के 40 गेंद पर 66 रन की जुझारू पारी के बूते पर टीम का स्कोर सम्मानजनक पहुंचा। मेनटेक चैलेंजर्स के गेंदबाज मनोज कश्यप ने 3 विकेट झटके। जवाब में उतरी मेनटेक चैलेंजर्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 137 रन बना सकी। मेनटेक की शुरुआत ज्यादा ठीक नहीं रही। 8 रन के योग पर शिवम सारस्वत व सचिन कुमार आउट हो गए। प्रमोद चौधरी ने 47 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

मोहम्मद सारिम ने नाबाद 53 रन धांसू पारी खेली। दोनों जब खेल रहे थे तो लगा कि जीत जाएंगे, लेकिन लगातार विकेट गिरने से जीत दूर होती गई। गेंदबाज संजीव ठाकुर ने 4 व व्रिकांत ठाकुर ने 2 विकेट झटके। रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स ने मेनटेक चैलेंजर्स को 26 रन से हरा दिया। रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स के रजत को प्लेयर ऑफ द मैच व मेनेटक चैलेंजर्स के सारिम को मोस्ट वैल्यूएबल पुरस्कार दिया गया।
चौथे मैच में जादौन नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 6 विकेट पर 163 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज जीतू कुमार (21) व वसीम (14) ने टीम को ठोस शुरुआत दी। मनीष सिंह रावत ने 44 रन व कप्तान रिंकू सिंह ने 29 रन बनाए। अंकुर चौधरी ने 14 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। नीहार स्पार्टंस के गेंदबाज अंकुर सारस्वत व माधव जादौन ने 2-2 विकेट झटके। जवाब में उतरी नीहार स्पार्टंस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। यतेंद्र बघेल (63) व मुजीब खान (20) अपनी टीम को जीत के मुहाने तक ले जाने में कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। रिंकू सिंह व अंकुर ने 2-2 विकेट चटकाए। 6 विकेट पर स्पार्टंस 159 रन बना सकी।
जादौन नाइट राइडर्स ने रोमांचकारी मैच में नीहार स्पार्टंस को 4 रन से हरा दिया। जादौन नाइट राइडर्स के रिंकू सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच व नीहार स्पार्टंस के यतेंद्र बघेल को मोस्ट वैल्यूएबल पुरस्कार दिया गया।
पहली बार थर्ड अंपायर रिव्यू
जिले में पहली बार अमर उजाला अलीगढ़ प्रीमियर लीग में थर्ड अंपायर रिव्यू की सुविधा है। अगर फील्ड अंपायर को अपने फैसले पर संशय है, तो उसे थर्ड अंपायर से रिव्यू मांग सकते हैं। इस सुविधा को मुहैया कराने वाले सिटी हॉक्स के सैयद मुताहिर जैदी ने कहा कि जिले में इससे पहले कभी यह सुविधा नहीं थी। यही नहीं स्टेडियम में चल रही लीग को दर्शक अपने घर बैठकर यूट्यूब पर लाइव देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिटी हॉक्स यूट्यूब चैनल गूगल में लिखना होगा।
आज के मैच
शुक्रवार को सुबह 8 बजे से जादौन नाइट राइडर्स व बाबम वारियर्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा दोपहर 12 बजे से पेक्ट कोबरास व मेनटेक चैलेंजर्स के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन

अंक तालिका
टीम मैच जीत हार टाई रन रेट अंक
बाबम वारियर्स 1 1 0 0 2.318 2
आर्गेनन मास्टर्स 1 0 1 0 -2.318 0
पेक्ट कोबरास 1 0 1 0 -0.993 0
देव हंटर 1 1 0 0 2.318 2
रसोई फ्रेश ब्लास्टर्स 1 1 0 0 1.300 2
मेनटेक चैलेंजर्स 1 0 1 0 -1.300 0
जादौन नाइट राइडर्स 1 1 0 0 0.200 2
निहार स्पार्टनस के बीच 1 0 1 0 -0.200 0

अलीगढ़ प्रीमियर लीग के मुकाबले में खेलते रसोई फ्रेस ब्लास्टर व मेंटक फार्मा के खिलाड़ी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें