अमर उजाला प्रीमियर लीग 2019 के लिए खिलाड़ीयों का चयन करने वाले टीमों के कप्तान व साथ में मंचासीन अर्?
- फोटो : CITY OFFICE
अमर उजाला द्वारा आयोजित अलीगढ़ प्रीमियर लीग के लिए ट्रायल से चयनित किए गए खिलाड़ियों की गुरुवार को यश रेजीडेंसी में बोली लगाई गई। यह बोली प्वाइंट के आधार पर लगाई गईं। कुछ एक खिलाड़ियों पर अधिक बोली लगने के कारण लॉटरी सिस्टम से उनका फैसला किया गया।
क्रिकेट में प्रतिभाओं को तराशने के उद्देश्य से अमर उजाला अलीगढ़ मंडल के खिलाड़ियों के लिये एक बड़ा अवसर लेकर आया है। आईपीएल की तर्ज पर अलीगढ़ प्रीमियर लीग के लिए मंडल के 715 खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया था। जिनमें से 92 बेहतरीन खिलाड़ियों का चयन हुआ। इस लीग में बड़े खिलाड़ियों के साथ नये खिलाड़ियों को भी खेलने का मौका मिलेगा।
इस लीग में कोलकाता की तरफ से आईपीएल में खेलने वाले रिंकू सिंह, यूपी अंडर 19 प्लेयर हन्नान रिजवान, यूपी अंडर 23 प्लेयर हम्माद इफ्राक, यूपी अंडर 16 के शिवम सारस्वत और हर्षित पालीवाल भाग ले रहे हैं। खिलाड़ियों की बोली पांच हजार प्वाइंट्स से शुरू हुई और पचास हजार तक लगी। कुछ खिलाड़ी ऐसे थे, जिनके खरीददार ज्यादा थे। लेकिन बोली की अधिकतम लिमिट पचास हजार थी। ऐसे में लॉटरी सिस्टम से उनका फैसला किया गया कि कौन सा खिलाड़ी किस टीम में खेलेगा। मुताहिर जैदी व अर्जुन सिंह फकीरा का मुख्य सहयोग रहा। इस मौके पर नितिन घुट्टी, मसूद अमीनी, अजय शर्मा, मंसूर अहमद, योगेंद्र पाल सिंह बंटी आदि मौजूद रहे।