फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी सरकार नहीं दे रही तो भाजपा सांसद दें 45 लाख

Mon, 23 Nov 2015 02:12 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़। प्रदेश सरकार ने दादरी कांड के पीड़ित अखलाक को 45 लाख रुपये देने की जो परिपाटी शुरू की है वह गौरव पर आक र खत्म क्यों होती दिख रही है। प्रदेश सरकार यदि गौरव को मुआवजा नहीं दे रही तो अलीगढ़ के सांसद को आगे आना चाहिए। अपनी निधि से गौरव के परिवार को 45 लाख रुपये की मदद करनी चाहिए। यह बात रविवार को विश्व हिन्दू परिषद के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहन अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में कही।
विज्ञापन


दीपक रेस्टोरेंट में मीडिया को बताया कि संगठन देहलीगेट कांड में घायल हुए हिन्दुओं का उपचार कराएगी। हिन्दुओं पर जो मुकदमे लगे हैं उनकी पैरवी भी विहिप करेगी। उनका कहना था कि हिन्दुओं के हित की जो बात करेगा विहिप उसके साथ खड़ी है।

कार्यकारी अध्यक्ष देव सुमन गोयल ने बताया कि 23 नवंबर को आगरा से आ रही विहिप के संस्थापक अशोक सिंघल की अस्थि कलश यात्रा महानगर में एसएमवी इंटर कॉलेज पहुंचेगी। यहां तीन से चार बजे तक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। इसमें सभी जाति, संघ परिवार और व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहेंगे। इस दौरान महानगर मंत्री तेज प्रकाश, सुरक्षा प्रमुख गौरव शर्मा, हिन्दू महासचिव संयोजक शलिल गौड़, आलोक चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें