फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एक रात में तीन जगहों पर अल्टरनेटर चोरी, पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े

Mon, 22 Dec 2025 06:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

चोरों ने एक ही रात में तीन जगहों पर जनरेटरों के अल्टरनेटर चोरी कर पुलिस की गश्त पर सवाल खड़ा कर दिया है। पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
दादों थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों कस्बे में चोरों ने एक ही रात में तीन स्थानों से जनरेटरों के अल्टरनेटर चोरी कर लिए। लगातार हुई चोरी की घटनाओं से कस्बे में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय पुलिस की गश्त और कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। 

विज्ञापन


कस्बा निवासी फरद खां ने थाने में चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया है कि नानऊ-सांकरा मार्ग पर उनकी खराद की दुकान है। 21 दिसंबर की शाम को दुकान बंद कर वह घर चले गए थे। 22 दिसंबर सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो तो जनरेटर में अल्टरनेटर नहीं मिला। 

इधर, कस्बे के एक निजी अस्पताल के संचालक सतीश चंद्र ने भी थाने में चोरी की तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में लगे जनरेटर से भी चोर अल्टरनेटर ले गए हैं। इसके अलावा कस्बे के छोटे की दुकान पर लगे जनरेटर से 21 दिसंबर को अल्टरनेटर चोरी हो गया। थाना प्रभारी सरिता द्विवेदी ने बताया है कि तीनों मामलों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें