फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर भी प्रतिबंधित तीनों थाना क्षेत्र रहेंगे सील, नहीं मिलेगी छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर में कोरोना संक्रमितों की संख्या को देखते हुए सासनी गेट, कोतवाली और देहली गेट थाना क्षेत्र 25 मई को संभावित ईद के मौके पर भी शत-प्रतिशत लॉकडाउन के तहत चारों दिशाओं की सीमाओं पर सील रहेंगे। लोगों को ईद की नमाज घर पर ही पढ़नी होगी। इन तीन थाना क्षेत्र के लोग अपने रिश्तेदार और दोस्तों को मुबारकबाद देने के लिए प्रतिबंधित थानों की सीमाओं से बाहर नहीं जा सकेंगे। इधर, बाहर के लोग भी इन तीन इलाकों में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि वह संकट के इस दौर में त्योहार को शांति और समझदारी पूर्वक ही मनाएं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि शत-प्रतिशत लॉक डाउन के तहत सासनी गेट, देहली गेट, कोतवाली थाना क्षेत्र को 26 मई तक सील किया गया है। ईद को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। लोगों को घरों में रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए ईद की नमाज पढ़ने के लिए पहले ही आदेशित कर दिया गया है। साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार ईद का त्योहार सख्त पहरे में होगा। लोगों से अपील है कि वह अपने रिश्तेदार, दोस्तों को फोन पर ही मुबारकबाद दें। प्रतिबंधित थाना क्षेत्रों में किसी को भी प्रवेश करने या बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। थानावार पुलिस शांति समितियों की बैठक कर रही है। शहर मुफ्ती भी लोगों को समझदारी पूर्वक ईद मनाने को लेकर जागरूक कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें