फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: कल अलीगढ़ में स्कूल और प्रयागराज में इंटरनेट सेवा बंद

Sun, 22 Dec 2019 09:19 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
हिंसक प्रदर्शन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर अभी भी कुछ शहरों में प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शनों के चलते पुलिस सावधानी बरत रही है। वहीं, हिंसा की आशंका को देखते हुए अलगीढ़ प्रशासन ने 23 दिसंबर को सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन

 

वहीं, प्रयागराज में प्रशासन ने 24 दिसंबर तक इंटरनेट सेवा बंद रखने का फैसला लिया है। 
 



इधर, नागरिकता संशोधन कानून पर कई जिलों में हिंसा हो जाने के कारण एहतियात बरत रहे आगरा प्रशासन के अफसरों ने स्कूल-कॉलेजों को दो दिन और बंद रखने का फैसला लिया है। अब ये 25 को क्रिसमस की छुट्टी के बाद 26 को ही खुलेंगे। हालांकि लिखापढ़ी में इन छुट्टियों की वजह शीत लहर बताई गई है। 

उधर, डॉ. बीआर आंबेडकर में 23 और 24 दिसंबर की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं भी 25 दिसंबर के बाद हो पाएंगी। उधर, इंटरनेट सेवा रविवार को भी बंद रही। एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि यह सोमवार दोपहर 12 बजे चालू करवा दी जाएगी।
विज्ञापन


आगरा में स्कूल-कॉलेज 21 दिसंबर से बंद हैं। इस बीच कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य रही। रविवार को धूप भी खिली। इसलिए माना जा रहा था कि छुट्टी आगे बढ़ाने का कोई कारण नहीं है, स्कूल-कॉलेज सोमवार को खुल ही जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

फिरोजाबाद समेत अन्य जिलों में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए छुट्टी बढ़ाने का निर्णय लिया। इंटरनेट 19 दिसंबर की रात 12 बजे बंद कर दिया गया था। यह पहला मौका है जब इंटरनेट को इतने लंबे समय के लिए बंद रखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें