फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑल इंडिया सर सैयद रोलर हॉकी चैंपियनशिप आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में आज से तीन दिवसीय ऑल इंडिया सर सैयद रोलर हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश भर से 13 टीमें शामिल हो रही हैं। चैंपियनशिप के विजेताओं को नकद इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन अलीगढ़ एवं एएमयू गेम्स कमेटी के तत्वावधान में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आजममीर, संयुक्त सचिव अहमद कलीम खां शब्बू एवं डॉ. नूरूल अमीन ने पत्रकारों को दी।
उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के विजेता को 50 हजार, उप विजेता को 25 हजार, तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एवं सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को ढाई-ढाई हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। शुक्रवार को चैंपियनशिप का शुभारंभ एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर एवं एसएसपी आकाश कुलहरि करेंगे।
--
आजादी के पहले से एएमयू में स्केटिंग
अलीगढ़। एएमयू में स्केटिंग का इतिहास बहुत पुराना है। डॉ. आजममीर बताते हैं कि 1934 में यहां स्केटिंग की शुरुआत हुई थी। वर्तमान जिमखाना वाले स्थान पर स्केटिंग रिंग हुआ करता था। वर्तमान रिंग का निर्माण करीब 40 साल पहले हुआ था। यहां से कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। हाल ही में एएमयू छात्र नईम अंडर 19 का कप्तान बनकर विदेशी धरती पर खेलने गया था।
खिलाड़ियों के लिए पूरा इंतजाम
अलीगढ़। एएमयू ओल्ड ब्वायज एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. आजममीर ने बताया कि चैंपियनशिप में इंट्री फ्री है। प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के नि:शुल्क रहने, खाने एवं नाश्ता आदि का प्रबंध किया गया है। जम्मू कश्मीर, करनाल, तमिलनाडु, यमुनानगर, चंडीगढ़, हरियाणा, बिजनौर, दिल्ली, एएमयू एवं गुरुग्राम आदि की टीमें शामिल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें