फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय सचिव ने गांधी जी के पुतले को मारी गोली, केस दर्ज

Thu, 31 Jan 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
महात्मा गांधी को गोली मारते अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पाण्डेय ने बुधवार को महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि को नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस के रूप में मनाया। पूजा शकुन ने गांधी जी के पुतले को तीन गोली मारकर उसका दहन किया। पुलिस ने इस मामले में नौ नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन

 
बी दास कंपाउंड जीटी रोड पर अखिल भारत हिंदू महासभा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम का नाम महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे की याद में शौर्य दिवस रखा था। इसमें पूजा शकुन पांडेय ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को गद्दार बताया। गोडसे को भगवान कृष्ण की संज्ञा दी। शकुन ने कहा कि अगर गांधी और जीवित रहते तो देश का विभाजन और कई बार हो जाता। इसीलिए गांधी की तस्वीर को तीन गोली मार कर उनका पुतला भी दहन किया। नाथूराम गोडसे ने देश का बंटवारा कराने वाले का वध किया था। इसीलिए अखिल भारत हिंदू महासभा 30 जनवरी को गांधी वध को शौर्य दिवस के रूप में मनाती है। जैसे गोडसे ने गांधी के वध किया था, ठीक उसी तरह से महासभा ने भी प्रदर्शन किया है। 

उन्होंने कहा कि हम गोडसे पर गर्व करते हैं। इस मामले में गांधी पार्क थाने के एसआई संजीव कुमार ने इस मामले में अखिल भारतीय हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव पूजा शकुन पांडेय, उनके पति अशोक कुमार पांडेय, मनोज, राजीव, जयवीर शर्मा, अभिषेक, गजेंद्र कुमार, अनिल वर्मा, महिला कार्यकर्ता उत्तमा सिंह व एक अज्ञात सहित कुल दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपियों की धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शाम को एक आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है।
- आशुतोष द्विवेदी, एसपी सिटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें