फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GST SIB Raid: कंस्ट्रक्शन कंपनी और बिल्डिंग फर्म पर एसआईबी का छापा, दस्तावेज किए जब्त

Fri, 22 Nov 2024 04:45 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीएसटी के डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि रचना इंफ्राटेक ने एक करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया था। जिसे वापस कर दिया गया है। स्मृति कॉलोनाइजर एंड बिल्डर्स ने भी एक करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया था, जो वापस कर दिया गया है।
विज्ञापन
Raid Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जीएसटी की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने 21 नवंबर को बड़ा बाजार फूल चौराहा स्थित एक कंस्ट्रक्शन कंपनी और एक बिल्डिंग फर्म पर छापा मारा। करीब एक घंटे तक चली कार्रवाई में टीम में कुछ दस्तावेज जब्त किए। प्रारंभिक जांच में एक-एक करोड़ की आईटीसी का लाभ लेने का मामला सामने आया है। अधिकारियों के अनुसार फर्म संचालक ने आईटीसी वापस कर दी है। 

विज्ञापन


जीएसटी के डीसी एसआईबी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि 21 नवंबर को दोनों फर्मों के कार्यालय एक ही परिसर में संचालित मिले। टीम ने दोनों फर्मों के कुछ दस्तावेज भी जब्त किए हैं। उन्होंने बताया कि रचना इंफ्राटेक ने एक करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया था। जिसे वापस कर दिया गया है। 

वहीं फ्लैट, प्लॉट बुकिंग के दौरान लिया गया तीन करोड़ का एडवांस रिटर्न में दर्शाया नहीं गया था। जिस पर पांच फीसदी जीएसटी और 18 फीसदी ब्याज का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा स्मृति कॉलोनाइजर एंड बिल्डर्स ने भी एक करोड़ की आईटीसी का लाभ लिया था, जो वापस कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें