फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालकों ने पूर्व सांसद का आवास घेरा

विज्ञापन
चालकों को समझाते पूर्व सांसद चौधरी बिजेन्द्र सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
टेंपो चालकों के साथ मारपीट कर चालान करने और 20 - 20 हजार रुपए वसूलने के चलते टेंपो चालकों ने पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर गुहार की। इसके बाद पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह टेंपो चालकों के साथ थाना बन्नादेवी पहुंचे। यहां पर पूरे मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की।
विज्ञापन

बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टिर्री टेंपो का रजिस्ट्रेशन नहीं है तो जुर्माना किस बात का। पुलिस पीट पीट कर उनके घरों पर 20 -20 हजार रुपये के चालान के कागज भेज रही है। जब गरीब अपनी समस्या का ज्ञापन देने जिला अधिकारी के ऑफिस पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसाईं। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी आदि से मांग की है कि जब तक इनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं है तो चालान किस बात का। इस प्रकरण को संवैधानिक रूप से गरीबों की जीविका के लिये टिर्री टेंपो चलाने की अनुमति दें और पुलिस के गोरखधंधे को तत्काल रोकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें