छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Amar Ujala
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों द्वारा बनाई गई एक फिल्म ने एक साथ दो अंतरराष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किए हैं।
जूही और जमाल नाम की यह फिल्म कई इंटरनेशनल फेस्टिवल में भेजी गई थी।
इस शॉर्ट फिल्म ने टैगोर इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में विमेंस फिल्म कैटेगरी में आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल किया है।
जूही और जमाल का निर्माण ड्रीम्स स्लेव एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है। इसका निर्देशन अलीगढ़ के रहने वाले साहिल सिंह ने किया है। यह फिल्म अब तक 6 फिल्म समारोह में शिरकत कर चुकी है।
इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का फिल्मसाज 2019, दादा साहेब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फिल्म फेस्टिवल 2020, कोलकाता शॉर्ट्स अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल 2020, छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय शार्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 पूणे , टैगोर अंतरराष्ट्रीय शोर्ट फिल्म फेस्टिवल 2021 शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल और सन ऑफ़ द ईस्ट अवार्ड शामिल हैं।
एएमयू ड्रामा क्लब की पूर्व सचिव और जनसंचार की छात्रा रहीं रजिया खानम कहती है कि फिल्म में जमाल की मुख्य भुमिका खुद सलिल सिंह ने निभाई है। साथ में मोनिका चौधरी, सहायक किरदारो में प्रशांत राज, आस्था शर्मा, फराज़ रिजवी, कप्तान भारती और राहुल कुमार हैं।
फिल्म को संबित मिश्रा अलीगढ़ में शूट किया है।
बेसहारा मासूम बच्ची की है कहानी
जूही और जमाल की कहानी एक 6 महीने की मासूम बच्ची के इर्द गिर्द घूमती है जिसको उसके माँ बाप ने बेसहारा छोड़ दिया था। यह इत्तेफाक से जमाल को मिल जाती है। इसके बाद कहानी आगे बढ़ती है। इस फिल्म की शूटिंग अलीगढ़ में ही 2019 में पूरी हुई और इसके बाद से इसे फिल्म समारोह में भेजना शुरु किया गया।
छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर
- फोटो : Amar Ujala
छात्रों द्वारा बनाई गई फिल्म का पोस्टर