फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार ने छुआ शिखर, स्थानीय निवेशकों को हुआ 4 गुना फायदा बाजार के जानकार निवेशकों को सावधानी बरतने की सलाह भी दे रहे हैं

विज्ञापन
संजय माहेश्वरी, शेयर बाजार सलाहकार - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
अलीगढ़। कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान का शेयर बाजार ने शुक्रवार को अपना अब तक का उच्चतम स्तर छुआ। फार्मा कंपनी बीमा इस्पात कंपनियों मैटल व बैंक के शेयरों के भावों में 4 गुना तक वृद्धि हुई। इन सभी के चलते आंशिक लॉक डाउन की अवधि में भी अलीगढ़ के हजारों निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल शेयरों के भाव 4 गुना तक बढ़ गए। हालांकि मार्केट के विशेषज्ञ निवेशकों को सावधान रहने की सलाह भी देते हैं क्या कहते हैं जानकार शुक्रवार को शेयर बाजार ने भले ही अपना उच्चतम स्तर छू लिया हो और देश में कोरोना के केस भले ही कम हो गए हो लेकिन आज भी आम आदमी के काम धंधे चौपट हैं। कहीं ऐसा ना हो कि शेयर बाजार की यह तेजी एक बुलबुला साबित हो। पिछले लॉकडाउन से इस लॉकडाउन तक मैटल बैंक फार्मा के शेयर 4 गुना तक बढ़ गए हैं। निवेशकों को सलाह है कि वह शेयर बाजार में गिरावट आने पर ही शेयर खरीदे और बाजार बढ़ने पर अपने मुनाफे वाले शेयरों में मुनाफावसूली जरूर करें संजय माहेश्वरी, शेयर बाजार सलाहकार मैंने पिछले लॉकडाउन के दौरान अप्रैल माह में इंडियन ऑयल कारपोरेशन, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा एवं आईसीआई सीआई बैंक के शेयर लिए थे। एक साल में मेरा पैसा डबल से भी ज्यादा हो गया है। सोमवार को मैं अपने आधे शेयर बेच दूंगा और फिर नई खरीद के लिए बाजार में गिरावट का इंतजार करूंगा -विवेक शर्मा , निवेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

-विवेक शर्मा , निवेशक - फोटो : Amar Ujala
-विवेक शर्मा , निवेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें