अलीगढ़। स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
कांग्रेस कार्यालय मैरिस रोड स्थित अयोध्या कुटी में हुये कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी विवेक बंसल ने नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किये।
विवेक बंसल ने कहा कि पं. नेहरु आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पी थे। आज देश विकास के जिस मुकाम पर है, उसकी नींव उन्हीं के द्वारा रखी गई थी।
इस अवसर पर बिहार कांग्रेस प्रभारी सीपी गौतम, शाहिद खान, डा. धर्मेन्द्र कुमार लोधी, डा. राकेश सारस्वत, बिजेंद्र सिंह बघेल, जितेन्द्र कुमार, प्रदीप रावत, बॉबी वसी, गौरव गुप्ता, बाबू खान, कैलाश बघेल, ज्ञान सिंह, ज़हीर खान, आमिर मुन्तज़िर, सुनील कुमार जाटव, चाँद खान, हेमप्रकाश सैनी, मोहम्मद अनवार, मुबश्शिर अली, अशरफ गुड्डू, तेजवीर सिंह बघेल, युसूफ खान, सत्यप्रकाश, श्रीकृष्ण सैनी, शमीम, वी.आनंद, नसीर आदि मौजूद थे I
मैरिस रोड स्थित जिया कंपाउंड में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रूही जुबेरी ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जियाउद्दीन राही, शहवाज राही आदि मौजूद थे।
कनवरी गंज रोड स्तिथ कांग्रेस कैम्प कार्यालय पर श्रद्धांजलि सभा में राजीव गुप्ता लीडर ने श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हेमंत शर्मा टोटो, राकेश गुप्ता,दीपक सिंह,यतिन गुप्ता,किशोर वार्ष्णेय, कपिल देव अग्रवाल,मयंक वार्ष्णेय, प्रवीन बंसल,सुनील शर्मा,रामू पंडित,मोहम्मद रिजवान आदि मौजूद रहे।