फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटः कानपुर का हराकर अलीगढ़ बना चैंपियन

विज्ञापन
क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रही अलीगढ़ की टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ क्रिकेट स्कूल ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी कानपुर को सीरीज 3-0 से हरा कर कप कब्जा जमाया। प्लेयर ऑफ द सीरीज माज अहमद को दिया गया।
विज्ञापन

अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के मैदान पर क्रिकेट सीरीज के अंतिम मुकाबले में अलीगढ़ की टीम 105 रन ही बना सकी। निर्धारित 40 ओवर भी टीम नहीं खेल पाई। किशन सिंह ने 14 रन बनाए। बाकी बल्लेबाज सस्ते में आउट हो गए। कानपुर की तरफ से अमन ने तीन विकेट झटके।
जवाब में उतरी कानपुर के सलामी बल्लेबाजों ने ठोस शुरुआत दी, लेकिन इन बल्लेबाजों के आउट होते ही मध्यक्रम की बल्लेबाजी बिखर गई। पूरी टीम 95 रन पर सिमट गई। गौरव ने सर्वाधिक 16 रन की पारी खेली। अलीगढ़ ने 10 रन से मैच जीत लिया। अलीगढ़ के गेंदबाज अमित ने तीन विकेट चटकाए। सीरीज में 15 विकेट लेकर माज प्लेयर ऑफ द सीरीज बने। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अलीगढ़ के अर्नव गुप्ता, गेंदबाज कानपुर के अमन, क्षेत्ररक्षक अमित कुमार चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद मुख्य अतिथि अपर आयुक्त (प्रशासन) अलीगढ़ शमीम अहमद ने विजयी टीम को कप व खिलाड़ियों को शील्ड देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव अब्दु वहाब, पूर्ण रणजी खिलाड़ी फसाहत अली, कलरव अग्रवाल, अर्जुन सिंह फकीरा, अब्दुल लतीफ, सर्वेश कुमार, मंसूर अहमद, ताबिश, मसूद अमीनी, सतीश यादव, अमित कुमार, गौरव, रूबल आदि मौजूद रहे। अंपायरिंग इमरान खान व रिजवान खान ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें