अलीगढ़ में शनिवार को नागरिकता कानून के खिलाफ हजारों की तादात में महिलाएं ऊपरकोट कोतवाली पहुंचीं। वहां सभी महिलाएं कोतवाली के बाहर रास्ता जाम कर प्रदर्शन कर रही हैं। प्रदर्शन के कारण शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों के बाजार पूरी तरह से बंद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात है।
मालूम हो कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में शाहजमाल ईदगाह के बाहर 24 दिनों से महिलाएं धरना पर बैठी हैं। शुक्रवार को धरनास्थल पर टेंट लगाने की अनुमति नहीं मिलने के कारण आक्रोशत हो गई थीं। इसके बाद से ही गुस्साई महिलाएं हजारों की संख्या में ऊपर कोट कोतवाली के बाहर आकर विरोध प्रदर्शन पर बैठ गई हैं।
उन्होंने नागरिकता की वापसी तक प्रदर्शन पर बैठे रहने की चेतावनी दी है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी भीड़ को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं।