फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महिला-पुरुष बैरक तैयार, 11 खंड की इमारत बनना शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आशीष निगम
विज्ञापन

अलीगढ़। जवां के पास चंदौखा में नई पुलिस लाइन बन रही है, जिसमें वर्तमान में चार मंजिला महिला सिपाही बैरक, तीन मंजिला पुरुष सिपाही बैरक लगभग तैयार हो चुकी है। कुछ एक काम के बाद जल्द ही पुलिस प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। जल निगम ने इसका निर्माण किया है। इसके पास ही ग्यारह मंजिला बैरक का निर्माण कार्य शुरू होकर भूतल की छत तक पहुंच गया है। किसी भी सरकारी विभाग की ये पहली 11 मंजिला इमारत है। जल्द इस परिसर को चारदीवारी से घेर कर सुरक्षित किया जाएगा। ये बैरक अलीगढ़ पुलिस के लिए क्रिसमस और नये साल का तोहफा होगा।
हाल ही में मंडलायुक्त जीएस प्रियदर्शी ने यहां का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नये वर्ष में सिपाहियों को नई बैरक का तोहफा मिलेगा। जल्द ही 11 मंजिला इमारत भी तैयार कराई जाएगी। गौर हो कि तस्वीर महल चौराहे स्थित पुरानी पुलिस लाइन से नई पुलिस लाइन लगभग 10 किमी दूर है। आरआई सोमदत्त शुक्ला ने बताया कि चंदौखा पुलिस लाइन में निर्माण तेज गति से कराया जा रहा है ताकि नये वर्ष में सिपाहियों को ठहरने की बेहतर व्यवस्था मिल सके। उन्होंने कहा नई पुलिस लाइन की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए भी जल्द ही प्रस्ताव पर फैसला होगा। एसएसपी मुनिराज जी भी इसकी बाउंड्रीवाल कराना चाहते हैं, ताकि पूरा कैंपस सुरक्षित हो सके।
विज्ञापन

ऐसे बन रही नई पुलिस लाइन
1- 11 मंजिला बैरक : यूपी पुलिस आवास निगम लिमिटेड, लखनऊ ने इसका ठेका आगरा की कंपनी मैसर्स पीके शर्मा को दिया है। इस कंपनी के इंजीनियर प्रवेंद्र शर्मा ने बताया कि तीन महीने पहले काम शुरू हुआ है। अब भूतल पर छत तक निर्माण कार्य हो रहा है। 22 महीने में इसको पूरा किया जाएगा। 3500 वर्गमीटर में बन रही इस बहुमंजिला इमारत में हर खंड में 20-20 बेड की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए चार-चार हॉल बनेंगे। इसमें एक एक हॉल में 5-5 सिपाही रह सकेंगे। भूतल पर इसकी मैस बनाई जाएगी।
2-तीन मंजिला बैरक : चंदौखा में ही तीन मंजिल की एक पुरुष सिपाही बैरक तैयार है। इसमें एक हाल में 18 सिपाहियों का प्रवास होगा। हरेक सिपाही को एक बेड और अलमारी दी जाएगी। हाल में शौचालय और स्नानागार बने हैं। जल निगम ने इसका निर्माण कराया है। ऊसर में होने के कारण यहां बालू बदरपुर झड़ रही है तो अब टाइल्स लगाए जाएंगे। इसमें नीचे के हिस्से में मैस रहेगी।
विज्ञापन

3- चार मंजिला महिला बैरक : 48 महिला सिपाहियों के प्रवास के लिए एक चार मंजिला बैरक और बनी है, जिसमें कुल 12 कमरे हैं। एक कमरे में चार महिला सिपाहियों के ठहरने की व्यवस्था हो रही है। शौचालय और स्नानागार उसी कमरे में हैं। नीचे मैस बन रही है।
4-दस र्क्वाटर : यहां पर टाइप टू के दस क्वार्टर बने हैं, जिसमें कुछ लोग परिवार के साथ भी रह सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें