फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ग्रेनो वेस्ट में दहेज के लिए अलीगढ़ की महिला की हत्या, केस दर्ज

Sat, 03 Jun 2023 08:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के दीपुर गोवरा गांव निवासी रमेश चंद्र ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक जून को परिजन को प्रभा की मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी के गले व शरीर पर चोट के निशान है। मायके पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ऩा प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के ग्रेनो वेस्ट में संदिग्ध हालात में अलीगढ़ निवासी प्रभा की मौत हो गई। बेटी की मौत की खबर सुनकर पहुंचे मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगा पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पति समेत अन्य पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने सात लोगों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अलीगढ़ के दीपुर गोवरा गांव निवासी रमेश चंद्र ने बिसरख कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बेटी प्रभा का विवाह चार मार्च 2022 को राजकुमार से किया था। राजकुमार ग्रेनो वेस्ट बिसरख कोतवाली क्षेत्र के बाला एनक्लेव के पास परिवार के साथ रहता है। प्रभा ने तीन माह पहले एक बेटी को जन्म दिया था। आरोप है कि पति समेत ससुराल वाले विवाह के बाद से अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रभा का उत्पीड़न करते थे। 

एक जून को परिजन को प्रभा की मौत की सूचना मिली। परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि उनकी बेटी के गले व शरीर पर चोट के निशान है। मायके पक्ष ने पति व ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। बिसरख कोतवाली ने बताया कि इस मामले में पति राजकुमार, उसके भाई राम, श्याम, बहन पूजा बेबी और सास रामकली के अलावा सुमन राजवीर और अनमोल के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें