फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शिव नगर की महिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क लगाएं एवं दूरी का ध्यान रखें। जनपद में एक बार फिर से कोरोना के मरीज निकलने लगे हैं। गोंडा रोड शिव नगर की एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पायी गई है। जनपद में सक्रिय केसों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। शिवनगर निवासी 38 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित पायी गई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संपर्क में आए लोगों का नमूना ले रहे हैं।
विज्ञापन

विदेश से आए 25 लोगों का भी नमूना लिया जा रहा है। जनपद में वर्तमान समय में कोरोना के 9 सक्रिय केस हो गए हैं। मंगलवार को दुबई से आए एक परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए थे। उससे पूर्व सऊदी अरब से आए परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले थे। एक युवक नाइजीरिया से आया था।
विदेश से आने वाले संक्रमित लोगों का नमूना जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए दिल्ली भेजा जा रहा है। कोरोना का केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चिंता एक बार फिर बढ़ गई है। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि कोविड रोकथाम के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें