फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : जागन, बबलू और दानिश का कब मिलेगा सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
एक महीने से अलीगढ़ पुलिस चार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चकरघिन्नी बनी हुई है। इनमें से केवल एक बसपा पार्षद सद्दाम को पुलिस हाजिर करा सकी है, बाकी तीन अभी तक फरार हैं। इनको नहीं पकड़ पाने पर थानों की पुलिस की आला अधिकारियों के बीच भी फजीहत हो रही है। इनमें सबसे प्रमुख हैं दादों में पुलिस पर हमला कर भागा कच्ची शराब बनाने वाला माफिया जागन मल्लाह, दूसरा है इगलास का टॉप-10 काले तेल का माफिया बबलू, जो थाने से भाग गया। तीसरा एएमयू छात्रा को सोशल मीडिया पर धमकाने वाला रहबर दानिश है।
विज्ञापन

पिछले करीब एक माह में इन तीन लोगों ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। जिनमें कच्ची शराब की भट्टियां चलाने वाला जागन मल्लाह के परिवार से कई लोग जेल भेज दिए गए। मगर उसका सुराग नहीं लगा। वहीं एएमयू में छात्रा को हिजाब नहीं पहनने पर पीतल का हिजाब पहनाने की धमकी देने वाला बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी छात्र रहबर दानिश के घर तक पुलिस पहुंच गई। उसके पिता तक को पकड़ लिया, मगर उसका सुराग नहीं लगा। उसके विषय में यहां तक जानकारी मिली कि वह अलीगढ़ आ गया है और अपनी जमानत के लिए प्रयासरत है। मगर इस बात की किसी भी स्तर से पुष्टि नहीं हो पाई।
वहीं इगलास कोतवाली से भाग कच्चे तेल का माफिया बबलू के कई साथी मिल गए। मगर उसका सुराग नहीं मिला। हालांकि पुलिस को अपुष्ट जानकारी उसके प्रयागराज में होने की है। पुलिस ने इन तीनों को पकड़ने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। उज्जैन स्थित श्रीमहाकालेश्वर मंदिर को आतंकियों का अड्डा कहने के आरोपी के सद्दाम के आने के बाद पुलिस कुछ राहत जरूर महसूस कर रही है लेकिन तीन आरोपी अभी तक उसके लिए सिरदर्द बने हुए हैं। जिनको पकड़ने में कई टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि तीनों को लेकर थाना पुलिस को टास्क दिया गया है। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो थाना प्रभारियों को कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें