फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: दीनदयाल अस्पताल के बाथरूम में भरा पानी, नहीं नहा सके मरीज

विज्ञापन
अलीगढ़: पंडित दीनदयाल कोविड अस्पताल के वार्ड नंबर आठ के बाथरूम का यह हाल। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पं. दीनदयाल अस्पताल में अव्यवस्थाओं की भरमार है। बाथरूम में निकासी नहीं होने से पानी भर गया है, इस कारण मरीज स्नान तक नहीं कर सके। वहीं, बाथरूम में ही मरीज बीड़ी-सिगरेट भी पी रहे हैं। तय मेन्यू के आधार पर खाना नहीं मिलने सहित अन्य कई तरह की शिकायतें की जा रही हैं।
अस्पताल के वार्ड नंबर 8 के बाथरूम में निकासी नहीं होने से पानी भर गया है। गंदगी के कारण वार्ड के अधिकतर मरीज बृहस्पतिवार को स्नान तक नहीं कर सके। मरीजों द्वारा बाथरूम में बीड़ी-सिगरेट पीने के मामले भी सामने आ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद कोई देखने वाला नहीं है। अस्पताल कुछ कर्मचारियों के भरोसे चल रहा है। डॉक्टर नियमित नहीं आ रहे हैं। वार्ड में मच्छरों का प्रकोप है। नियमित सफाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

अस्पताल की व्यवस्था से नाराज एसवी कॉलेज के शिक्षक नेता डॉ. ओमवीर सिंह सीएमएस से मिलकर शिकायत दर्ज की है। उनका आरोप है कि सभी मरीजों के साथ एक समान व्यवहार नहीं किया जा रहा है। सीएमएस डॉ. एबी सिंह का कहना है कि खाना सूची से बेहतर दिया जा रहा है। बाथरूम में कुछ दिक्ककत है। सेप्टिक टैंक का निर्माण चल रहा है, इसलिए समस्या उत्पन्न हुई है। जल्द ही समाधान कराएंगे। सीएमएस का कहना है कि अस्पताल में किसी के साथ भेदभाव नहीं होता है। सभी मरीजों के साथ समान व्यवहार किया जाता है।
नोएडा में एक की मौत, 38 संक्रमित
अलीगढ़। नोएडा के एक अस्पताल में बेगमबाग निवासी एक 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, 38 लोग जांच में संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में कोरोना से अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या 9086 तक पहुंच गई है। 532 लोग वर्तमान समय में संक्रमित हैं।
नोएडा के कैलाश हॉस्पिटल में बेगमबाग निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। कुछ रोज पहले मरीज को अलीगढ़ से रेफर किया गया था। जेएन मेडिकल कॉलेज, पं. दीनदयाल अस्पताल, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन टेस्ट में 38 लोग संक्रमित पाए गए हैं। शिवपुरी छर्रा के 3, जवार इगलास के 4, वैष्णवपुरम गली नंबर 1 सासनीगेट के 3, गुप्ता नर्सिंग होम, कपिल विहार बन्नादेवी एवं गोवर्धनधाम कॉलोनी खैर के 2-2 लोग संक्रमित है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमितों को लक्षण के आधार पर कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। परिजनों को क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें