फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : महावीर के संदेश पर आज होगी वर्चुअल महारैली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भगवान महावीर के संदेश पर आज (रविवार) शाम को सात बजे से साढ़े नौ बजे तक वर्चुअल रैली आयोजित होगी। भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर नरेश कुमार जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर सुरेश कुमार जैन गढ़ी, क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष वीर डॉ. पीके जैन ने बताया कि वर्चुअल महारैली में अलीगढ़ क्षेत्र संख्या 9 से आगरा, मथुरा, एटा, कोसीकलां, एत्मादपुर एवं हाथरस का जैन समाज इस रैली में हिस्सा लेगा।
उन्होंने बताया कि अलीगढ़ क्षेत्र के सभी लोगों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। अब तक पूरे भारत से दो लाख लोग इस महारैली के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। अलीगढ़ परिक्षेत्र में भी इस महारैली का व्यापक प्रचार प्रसार किया गया है। इस रैली को वीर सुरेश जैन ऋतुराज संबोधित करेंगे। नरेश कुमार जैन ने कहा कि जो व्हाट्सएप ग्रुप से न जुड़ पाए हों, वह यू-ट्यूब, पारस एवं जिनवाणी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारण देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेश कुमार जैन ने बताया कि मेरठ के रेलवे रोड तिराहा स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में श्री धैर्य सुंदर महाराज के पावन सानिध्य में भगवान महावीर के जीवन चरित्र एवं संदेश पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। वीर संदीप जैन, वीर अजय कुमार जैन, अनिल जैन, विनोद कुमार जैन, अदन कुमार जैन ने इस रैली के लिए विशेष सहयोग दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें