फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: बारिश के बाद वायरल का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बारिश के बाद प्रदूषण का स्तर कम हुआ है और वातावरण में सुधार हुआ है। तापमान गिरने के कारण वायरल का खतरा जरूर बढ़ गया है। कोरोना, डेंगू एवं वायरल के कुछ लक्षण समान होने से भयभीत होने के बदले समझदारी से काम लेने की जरूरत है।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. विकास मेहरोत्रा ने बताया कि बारिश के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। प्रदूषण का स्तर घटने से जरूर राहत मिली है। तापमान में गिरावट आएगी। ऐसे में नवजात, बच्चों एवं बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखने की जरूरत है। जरूरी नहीं हो तो घर से न निकलें। पूरे कपड़े पहनें, ताकि सर्दी न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. विकास ने बताया कि कोरोना, डेंगू, मलेरिया, वायरल आदि के कुछ लक्षण एक समान हैं। साधारण फ्लू से भी भय होता है। उन्होंने बताया कि कोरोना में तेज बुखार और सूखी खांसी होती है। सांस लेने में तकलीफ होती है। कोरोना में स्वाद एवं गंध चली जाती है। यह भी याद रखें कि कोरोना में नाक नहीं बहती है। डॉ. विकास ने बताया कि लक्षण मिलने पर जरूरी जांच कराएं और चिकित्सक से परामर्श लें। मास्क एवं दो गज की दूरी का ध्यान रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें