फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : पेट्रोल-डीजल मूल्यवृद्धि के विरोध में वाहनों को खींचा, निकाली मोटरसाइकिल की शव यात्रा

विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में वाहनों को खींचकर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के मूल्यों में हो रही वृद्धि को लेकर महानगर कांग्रेस कमेटी ने महानगर अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में मेडिकल रोड पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चार पहिया व दो पहिया वाहन खींचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

परवेज अहमद ने कहा कि 18 दिन से देश में लगातार बढ़ रहे पेट्रोल एवं डीजल के दामों पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। देश की जनता कोरोना वायरस संकट से त्रस्त है। महंगाई लगातार आसमान छू रही है। लोग भूखे मरने के कगार पर हैं। केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल से ही सभी मदों की भरपाई करेगी। डीजल के मूल्य पेट्रोल से अधिक होना मोटर व्हीकल कानून के विरुद्ध है। सरकार घोटालों में अपने लोगों को बचाने का काम कर रही है। सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़े हुए दाम वापस ले नहीं तो कांग्रेसी कठोर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रदर्शन में शेरपाल सिंह सविता, हेमप्रकाश सैनी, मो. सुहैब, ताज मोहम्मद मेव, शाकिर अलीगढ़ी, योगेश सैनी, सतीश गांधी, नागेश सैनी, मुनीश अहमद, तल्हा सरफराज, शाहिद गुड्डु, मो. रेहान, सय्यद राशिद अली, सलीम ठेकेदार, जिया गुड्डु, जैद मलिक, नीरज कुमार, मो. दानिश, शाहनवाज, शीराज, जीतू कुमार, राजन कुमार, दीपक भारद्वाज, मो.साबिर, अदीब हसन, साहिल, रवि जादौन, राकेश जैन, राजेश लोधी, भगवती प्रसाद, योगेश यादव सहित अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली मोटरसाइकिल की शव यात्रा
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों के विरोध में कांग्रेसियों में जबरदस्त उबाल है। बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मोटरसाइकिल की शव यात्रा निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही उन्होंने सरकार से कीमतों में हुई बढ़ोतरी को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विवेक बंसल ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते देश की जनता पहले से ही भारी संकट से जूझ रही है। उसके बावजूद प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार जनता को पूरी तरह से लूटने में लगी हुई है। जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाकर सत्ता पर आसीन होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की जनता को डरावने सपने दिखा रहे हैं। ये देश की जनता के साथ धोखाधड़ी है। कांग्रेस पार्टी जनता के साथ ऐसी धोखाधड़ी नहीं होने देगी और हम अपने संघर्ष को और तेज करेंगे। इस अवसर नितेश कुमार, अनिल सिंह चौहान, बिजेंद्र सिंह बघेल, अमजद हुसैन, प्रदीप रावत, शाहिद खान, आनंद बघेल, मोहम्मद रिजवान, राजेश कुमार आर्य, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, हेमप्रकाश सैनी, रामेश्वर दयाल सविता आदि मौजूद थे।
अर्धनग्न होकर किया गुस्से का इजहार
पेट्रोल और डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस नेता इंजीनियर आगा यूनुस के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने बृहस्पतिवार को अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। कांग्रेसी केला नगर चौराहे से दोदपुर चौराहे तक अर्धनग्न होकर वाहनों को अपनों से हाथों से खींच कर ले गए। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार पर जनता को धोखा देने का आरोप लगाया। कांग्रेसियों ने मांग की कि मोदी सरकार के 6 साल में जितनी एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई, वह सब वापस की जाए। पेट्रोल और डीजल को जीएसटी के दायरे में लाया जाए । अगर ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस बड़ा आंदोलन करेगी।
कांग्रेसियों ने अपनी मांगों के संबंध में एक ज्ञापन जो कि पेट्रोलियम मंत्री के नाम संबोधित था, उसे इंस्पेक्टर सिविल लाइन को सौंपा। इस प्रदर्शन में मोहम्मद नवाब, सरफराज अहमद, नासिर अली, रेहान अहमद, राशिद अली, मोहम्मद आसिफ, नदीम अहमद कुमेल अली, साबिर, नावेद खान, रिंकू, हरपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें