त्योहारों पर पूजा-पाठ का भी खास महत्व होता है, जिसके चलते डिजाइनर पूजा की थाली की भी विशेष मांग है। इस बार लक्ष्मी-गणेश की पूजा इन्हीं आकर्षक थालियों में की जाएगी।
घी भरकर 24 घंटे तक जलेगा पूजा का दीपक
इसके अलावा, एक खास लालटेन के आकार का पूजा का दीपक भी बाजार में आया है। इसमें देसी घी भरकर जलाया जाता है और इसमें लगी शीशे की चिमनी के कारण दीपक 24 घंटे तक लगातार जलता रहेगा।
यह भी जानें
- पीतल के बर्तन सामान्य रेंज में 700 रुपये से 1200 रुपये तक हैं। बर्तनों की संख्या बढ़ने पर रकम भी बढ़ जाएगी।
- स्टील के बर्तन 180 रुपये से 1000 रुपये तक हैं। डिनर सेट आदि अलग से। संख्या बढ़ने पर रकम भी बढ़ेगी।
- तांबे के सामान्य बर्तन 200 रुपये से 1200 रुपये तक हैं। गुणवत्ता और संख्या बढ़ने पर रकम अलग से जुड़ेगी।
स्रोत: बर्तन कारोबारी