इगलास में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंहकी जयंती पर सपा और रालोद की संयुक्त महारैली को संबोध?
- फोटो : CITY OFFICE
यह महज इत्तेफाक ही है कि सपा-रालोद ने यूपी के चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को इगलास में पहली रैली की, जिसमें दोनों नेताओं को साथ आना था। मगर अखिलेश नहीं आ सके। इस रैली पर यूपी के सभी दलों के अलावा देश की मीडिया की भी नजर थी। इस रैली को लेकर तैयारियां भी बहुत बड़े पैमाने पर थीं।
अलीगढ़ के अलावा मथुरा, हाथरस, आगरा तक से रालोद व सपा के नेता समर्थकों साथ पहुंचे थे, जबकि पश्चिम के मेरठ, बागपत तक के जयंत के करीबी नेता इस रैली में शामिल होने आए। उम्मीद थी कि बड़ा संदेश जाएगा। मगर अखिलेश के न आने के कारण ऐसा न होना माना जा रहा है। हालांकि सपा नेताओं ने कहा है कि अखिलेश यहां जरूर आएंगे।