फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : ऑटो-टेंपो पर डाले जा रहे यूनिक आईडी नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर ऑटो-टेंपो में होने वाले अपराध को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ऑपरेशन नकेल शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। इसके तहत शहर में अभियान चलाकर सभी ऑटो-टैंपो को यूनिक आईडी नंबर जारी किए जा रहे हैं। इससे किसी भी अपराध की घटना होने पर आसानी से उसकी पहचान की जा सकेगी।
यातायात पुलिस सभी टेंपो पर ऑपरेशन नकेल के तहत चार अंकों का यूनिक सुरक्षा नंबर डाल रही है। यह नंबर ऑटो के चारों तरफ बड़े बड़े अक्षरों में डाला जा रहा है। अगर शहर में कोई छेड़खानी, सामान छूटने अथवा अन्य किसी अपराध में टेंपो चालक संलिप्त होते हैं तो यूनिक आईडी नंबर से आसानी से पहचान की जा सकेगी। क्योंकि पूरा शहर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहता है। इस अभियान से जनपद में न केवल अपराधियों पर लगाम लगेगी, बल्कि यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा। एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर पर चलने वाले एक से अधिक ऑटो भी अब जल्द ही पकड़ में आ जाएंगे।
विज्ञापन

- सभी क्षेत्राधिकारी , थाना प्रभारी, यातायात कर्मियों को यूनिक आईडी नंबर लिखने की कार्यवाही जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश हैं। साथ में लोगों से आह्वान है कि अब वे ऐसे वाहनों में यात्रा करते समय नंबर जरूर ध्यान में रखें। किसी तरह की घटना पर तत्काल नंबर के अनुसार सूचना दें।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी यातायात का जिम्मा मोहसिन को
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने ऑपरेशन नकेल के तहत सीज किए जा रहे वाहनों के लिए सुरक्षा विहार स्थित ट्रैफिक पुलिस लाइन में खाली मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ व बेहतर बनाने के लिए सीओ द्वितीय को मोहसिन खान को क्षेत्राधिकारी यातायात की भी जिम्मेदारी सौंपी। एसएसपी ने पुलिस की प्रतिदिन ब्रीफिंग-डिब्रीफिंग, अनाधिकृत चलने वाले वाहनों को अधिक से अधिक सीज करने, ट्रैफिक पुलिस लाइन को साफ.-सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें