फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चूहरपुर में दो पक्षों में मारपीट, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के चूहरपुर इलाके की सुरक्षा विहार कालोनी में रविवार शाम दो पक्षें में मारपीट व पथराव से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना में दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक थाने पर इस संबंध में कोई भी तहरीर नहीं दाखिल की गई। घायलों को उपचार के बाद देर रात को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
शंकरलाल निवासी सुरक्षा विहार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि उनकी बेटी रूबी छत से उपले उतारने गई थी। वहां पड़ोसी अनिल कुमार आ गया और गालियां देने लगा। बेटी को लात-घूंसों से पीटा परिवार वाले बचाने को पहुंचे तो पति शंकरलाल, भाई प्रताप सिंह के साथ भी आरोपी अनिल व उसके साथियों ने मारपीट की। उनके पक्ष के लोगों ने बचाने का प्रयास करते हुए पथराव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर अनिल पक्ष की ओर से भी पत्थर बरसाए गए। इसमेें लख्मी व प्रताप घायल हो गए हैं। इधर, सूचना पर थाना पुलिस को लेकर इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने चार लोगों को मौके से हिरासत में लिया। सीओ द्वितीय के मुताबिक पड़ोसियों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों ओर से छह लोग घायल हुए हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें