फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : दुर्घटना में घायल अधिवक्ता समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलग-अलग दुर्घटनाओं में घायल हुए दो लोगों की शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी निवासी प्रदीप सारस्वत (48) पुत्र सीयाराम अधिवक्ता थे। परिवार में दो बच्चे और पत्नी हैं। वह छह दिसंबर को तहसील कोल से घर जाते समय दुर्घटना में जख्मी हुए थे। तभी से परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया। जहां से डाक्टरों ने दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। शुक्रवार को दिल्ली से घर लाते समय मौत हो गई।
इधर, बुलंदशहर के रामघाट थाना क्षेत्र के गांव चिरौली निवासी नरेन्द्र कुमार (40) पुत्र विजय सिंह 28 दिसंबर को अतरौली में दुर्घटना में घायल हुए थे। इनकी शुक्रवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

रोडवेज बस में युवक को जहरखुरानों ने लूटा
अलीगढ़। गांधीपार्क बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार रात रोडवेज बस में सवार यात्री को जहरखुरानों ने लूट लिया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एटा के गांव जालिमपुर निवासी पवन प्रताप सिंह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह नए साल के अवकाश पर घर जा रहा था। तभी उसे नशीली चाय पिला दी। इसके बाद बेहोश होने पर जेब में रखे नौ हजार रुपए और बैग लेकर गायब हो गए। बेहोशी की हालत में उसे बस स्टैंड पर उतारा गया, जहां से जिला अस्पताल में भरती कराया गया। यहां इलाज के बाद होश आने पर उसने पूरा वाकया बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें