फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के हाईवे बाईपास पर कोतवाली क्षेत्र में सुबह-सुबह मीट फैक्टरी जा रहे बाइक सवार दो दोस्तों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई, जबकि एक युवक जख्मी हुआ है। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। फिलहाल पुलिस ने बस थाने में खड़ी कराई है।
विज्ञापन

रोरावर क्षेत्र के महफूज नगर निवासी मौमीन (18), एलाना मीट फैक्टरी में मजदूरी करता था। वह पांच बहन भाइयों में दूसरे नंबर का था। शनिवार सुबह वह अपने दोस्त अफसर (22) व कासिम के साथ बाइक से फैक्टरी जा रहा था। कानपुर दिल्ली हाईवे बाईपास पर पीछे से आ रही बुद्ध विहार डिपो की बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
दुर्घटना में तीनों जख्मी हो गए। इस दौरान चालक बस छोड़कर भाग गया। पुलिस ने तीनों को मेडिकल पहुंचाया, जहां मौमीन व अफसर को मृत घोषित कर दिया गया। कासिम की हालात गंभीर बनी हुई हैं। इस खबर पर दोनों के परिवारों में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार बस के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें