अलीगढ़ के टॉपर शोभित वर्मा को लखनऊ में टैबलेट, पुस्तक एवं 21 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। अलीगढ़ में भी 10वीं एवं 12वीं में टॉप 10 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं 21-21 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विद्यार्थियों से परीक्षा पर चर्चा के अवसर पर प्रदेश स्तर पर अलीगढ़ के टॉपर शोभित वर्मा को लखनऊ में टैबलेट, पुस्तक एवं 21 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। अलीगढ़ में भी 10वीं एवं 12वीं में टॉप 10 छात्र-छात्राओं को टैबलेट एवं 21-21 हजार रूपये देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि नकल पर पूरी तरह से अंकुश लगा है और हम नकल विहीन परीक्षा कराने में सफल रहे हैं। आज प्रदेश में योग्यता की पूजा हो रही है। विधायक इगलास राजकुमार सहयोगी ने कहा कि परीक्षाओं को रूटीन की तरह लें और तनावमुक्त रहकर तैयारी करें। विधायक शहर मुक्ता संजीव राजा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक एग्जाम वारियर्स अवश्य पढें, तनावमुक्त रह आगामी परीक्षाएं दें और अपना भविष्य संवारते हुए अपने माता-पिता का नाम रोशन करें।
ये हुये सम्मानित
समारोह में हाईस्कूल के मेधावी विद्यार्थी मधुर रोहतगी, अनुष्का, जुमशा, कनक चौधरी, माही माहेश्वरी, जितेन्द्र कुमार, सत्यम अग्रवाल, आकाश चौधरी, भविष्य सारस्वत, प्रवीन, हिमांशी सिंह, इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थी शिवम चैधरी, अंकित कुमार, बुलबुल, तनु सिंह, मोहित कुमार, तरून कुमार, नितीश कुमार, माधव भारद्वाज एवं गरिमा सिंह को टैबलेट एवं 21-21 हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया।