71 करोड़ रुपये से बन रहे 700 मीटर लंबे क्वार्सी फ्लाई ओवर का निर्माण मार्च 2026 में पूरा होने जा रहा है। इसके शुरू होते ही यहां से प्रतिदिन गुजरने वाले 70 हजार लोगों को जाम से राहत मिलेगी। इस फ्लाई ओवर के स्ट्रक्चर का काम पूरा हो चुका है। अब दोनों ओर एप्रोच तैयार हो रहे हैं।
डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर ( फेज-1 और 2)
खैर रोड स्थित डिफेंस कॉरिडोर नोड 2026 में अपनी पूरी रफ्तार में होगा। साथ ही अलीगढ़-कानपुर हाईवे पर पनैठी क्षेत्र के गांव जसरथपुर सिहोर पर बनने वाला नोड-2 भी शुरू होगा। नोड-2 में 39 यूनिट प्रस्तावित हैं। जबकि चार हजार करोड़ से अधिक का निवेश प्रस्तावित है।
अतरौली क्षेत्र में उद्योग विभाग एक नया औद्योगिक केंद्र विकसित करने जा रहा है। शासन स्तर से इसका विधिवत शुभारंभ 2026 में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट स्थानीय एमएसएमई और ताला-हार्डवेयर उद्योग को नई ऊंचाइयां देगा।
उपलब्धि-2025
1- नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में 51 करोड़ रुपये की लागत से नगर विकास विभाग द्वारा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स तैयार हुआ।
2- जेएन मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस की 11 मशीनें लगाई गईं, इनसे किडनी की समस्या से जूझ रहे मरीजों को राहत मिली।
3- 33 करोड़ रुपये से शहर के पौराणिक महत्व के स्थल अचल सरोवर के सुंदरीकरण का काम पूरा, संचालन के लिए एक कंपनी को 5 साल के लिए सौंपा।
4- शहर के स्वर्ण जयंती नगर सहित 3500 घरों में पीएनजी की आपूर्ति शुरू हुई। घरेलू और कॉमर्शियल ईंधन आपूर्ति में नई शुरुआत।
5-महारानी अहिल्याबाई जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में छह करोड़ रुपये की लागत से खिलाड़ियों के लिए हॉस्टल तैयार हुआ।