फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: घर के बगल से जा रही हाईटेंशन लाइन से झुलसे तीन किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

बन्नादेवी क्षेत्र के नगला कलार में शनिवार देर शाम घर की बगल से जा रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आकर तीन किशोर झुलस गए। जिन्हें पास के ही नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से दो को तो प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि तीसरे की हालत नाजुक बनी रही। जिसका रात भर इलाज चला और रविवार दोपहर उसे घर भेजा गया।
नगला कलार निवासी रामपाल सिंह ने गली में नया मकान बनवाया है। देर रात उनका 16 वर्षीय बेटा कमल सिंह व उसके दो दोस्त छत पर खड़े थे। छत की बगल से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजर रही है। अचानक कमल सिंह उसकी चपेट में आ गया, जबकि उसके बचाने के चक्कर में उसके दोस्त भी झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह चीख पुकार पर परिवार के लोग पहुंचे और तीनों को बचाया। कमल सिंह के ज्यादा चोट आई थी। तीनों को नर्सिंग होम ले जाया गया। जहां से उसे दोस्त तो प्राथमिक उपचार के बाद ही घर भेज दिए, जबकि कमल सिंह को रविवार को घर भेजा गया। फिलहाल वह घर में ही आराम कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें