फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: नाले में गिरी कार, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

Sat, 15 Feb 2020 11:50 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

  • अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास की घटना
  • तीन रिटायर्ड बैंक कर्मियों की मौत
  • खुला नाला बन रहा मौत की वजह 
विज्ञापन
अलीगढ़ में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के क्वार्सी बाईपास पर शनिवार को स्कूली बस को बचाने की कोशिश में एक कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। इस घटना में कार सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार तीनों मृतक रिटायर्ड बैंक कर्मचारी थे और स्टेडियम से टहलकर कार से घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान एक स्कूली बस सामने आ गई जिसे बचाने की कोशिश में कार नाले में जा गिरी। कार में सेंसर लॉक होने के कारण दरवाजे नहीं खुले और तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक क्वारसी थाना क्षेत्र के शताब्दी नगर के रहने वाले हैं और इनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जा रही है। इस दुखद घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों की दी जा चुकी है। 

वहीं इस घटना पर स्थानीय सभासद का कहना है कि यहां कई बार इस तरीके की घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद नाले की तरफ किसी भी अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने यह भी बताया है कि इसके लिए वह नगर निगम के अधिकारियों को पत्र भी लिख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें