फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चोर ने शराब के लिए जला दी महिला की जीवनभर की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
29 जून की रात ब्रह्मपुत्र मेल में महिला का बैग चोरी करने वाले को जीआरपी ने शनिवार को पकड़ लिया। चोर ने बताया कि उसने शराब खरीदने के लिए चोरी की थी। बैग में मिले रुपये से उसने शराब पी और कागजात को जला दिया। जीआरपी ने जब पीड़ित महिला को फोन पर यह बात बताई तो वह बिलख उठी। उसने बताया कि वह न सिर्फ दस्तावेज थे, बल्कि उसके जीवनभर की बौद्धिक कमाई थी। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्लर्क का इंटरव्यू देकर लौटी थी। इसी माह उसका परिणाम आने वाला है। ऐसे में वह अपने दस्तावेजों का सत्यापन कैसे कराएगी।
विज्ञापन

वंदना पत्नी हरिशंकर दुबे निवासी सोनिया विहार, दिल्ली ने बताया कि उसने बीए तक पढ़ाई की है। 29 जून को इलाहाबाद हाईकोर्ट के क्लर्क का इंटरव्यू देकर अपनी सास के साथ ब्रह्मपुत्र मेल से दिल्ली लौट रही थी। कोच संख्या एस-9 में सवार थी। रात को आंख लगने पर कोई बैग चुरा ले गया, बैग में मोबाइल, शैक्षणिक दस्तावेज थे। इस मामले में दिल्ली जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया। अलीगढ़ जीआरपी परिक्षेत्र की घटना होने के चलते मामला यहां ट्रांसफर कर दिया गया।
जीआरपी इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने कैलाश शर्मा पुत्र स्व. रामदत्त शर्मा निवासी कुंवर नगर, गांधी पार्क को (वर्तमान पता- सांई मंदिर वाली गली, क्वार्सी) दबोच लिया। उसके पास से महिला का बैग और मोबाइल बरामद हुआ। इंस्पेक्टर के मुताबिक चोर ने पूछताछ में बताया कि उसने शैक्षणिक दस्तावेज पकड़े जाने के डर से जला दिए हैं। दस्तावेजों की डुप्लीकेट कॉपी निकलवाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी। चोर को जेल भेज दिया गया है। उसे दबोचने वाली टीम में एसआई सुरेशचंद्र, कांस्टेबल मनोज कुमार, हेमंत कुमार, अवनीश बाबू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें