फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : एलआईयू इंस्पेक्टर के सरकारी आवास से चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में एलआईयू इंस्पेक्टर के सरकारी आवास के ताले तोड़कर कीमती सामान को चोरी कर लिया गया है। इंस्पेक्टर चूंकि बाहर हैं, इसलिए यह नहीं पता चला कि कितना सामान चोरी गया है।
एलआईयू दफ्तर में तैनात इंस्पेक्टर नीतू यादव पुलिस लाइन में ही सरकारी आवास में रहती हैं। तबियत खराब होने पर वह बच्चों को लेकर अपने घर दिल्ली चली गई हैं। बृहस्पतिवार रात चोरों ने आवास के ताले तोड़कर कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह पड़ोसियों ने आवास का ताला खुला देखा तो अंदर जाकर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा देखा। इसे लेकर पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देने के साथ नीतू को भी खबर कर दी है। उनके आने पर चोरी गए सामान की जानकारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें