फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भव्य बनना चाहिए भगवान परशुराम का मंदिर : गदिया

विज्ञापन
सर्किट हाउस में मेवाड विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं माहेश्वरी समाज के शिरोमणि अशोक गदिया का सम - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
ब्लैंक चेक दे दूंगा, अपने मन के मुताबिक राशि भर लेना। भव्य परशुराम मंदिर बनाने में यह मेरा सहयोग रहेगा। निर्माण सामग्री में पत्थर की सेवा भी मेरी तरफ से रहेगी। ये बातें रविवार को भगवान परशुराम सेवा ट्रस्ट व परशुराम सेवा संस्थान उप्र द्वारा आसना गांव स्थित परशुराम मंदिर में आयोजित होली मिलन समारोह में मेवाड़ विश्वविद्यालय चितौड़गढ़, राजस्थान के कुलाधिपति डॉ. अशोक कुमार गदिया ने पदाधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ महामंडलेश्वर स्वामी पूर्णानंदपुरी महाराज, डॉ. अशोक कुमार गदिया, ईं. केसी शर्मा, भाजपा मथुरा जिलाध्यक्ष मधू शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, पं. प्रेम किशोर पटाका, मित्रेश चतुर्वेदी, अशोक लवानिया, डॉ. मुकेश शर्मा, एनके शर्मा, बीएल शर्मा, प्यारेलाल शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा ने दीप जलाकर किया।
इस दौरान लोगों ने फूलों की होली खेली। मन भावन झांकियां और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर एनके शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री मुकुल उपाध्याय, चिरागवीर उपाध्याय, भाजपा महानगर अध्यक्ष डॉ. विवेक सारस्वत, रजनी दिलेर, संस्थापक अध्यक्ष पीसी शर्मा, डॉ. सुभाष चंद्रा, एडवोकेट विजय मुदगल, गिरीश पाराशर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें