फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : चालक को बंधक बनाकर कार लूट ले गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
किराए पर कार बुक कराने के बाद बदमाशों ने कार चालक को बंधक बना लिया। शनिवार की सुबह चालक को जीटी रोड पर सिहोर रजबहा पुल के पास कार से बाहर फेंककर बदमाश कार लूटकर भाग निकले। पीड़ित कार चालक ने रविवार को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मथुरा जनपद के थाना कोसीकला के गांव नबीपुर निवासी रवि शर्मा पुत्र प्रसादी लाल किराए पर कार चलाते हैं। रवि शर्मा के अनुसार 25 मार्च की रात वह आगरा बस स्टैंड पर अपनी कार लेकर खड़े थे। इसी दौरान चार लोग उनके पास आए और सोरों जाने के लिए पांच हजार रुपये में किराए पर कार बुक की।
चारों आरोपी सोरों जाने के लिए कार में बैठ गए। एटा निकलने के बाद कासगंज रोड पर वह कुछ ही दूर चले थे, तभी कार सवार बदमाशों ने उन्हें बंधक बनाकर मोबाइल छीनने के साथ कार को अपने कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उन्हें कार की पिछली सीट पर बिठा दिया और एक बदमाश कार चलाने लगा।
विज्ञापन

इसके बाद बदमाशों ने एटा-पिलुआ के बीच एक सीएनजी पंप पर कार में सीएनजी भरवाई। इसके बाद वह कार लेकर अलीगढ़ की ओर चल पड़े। शनिवार की सुबह करीब पांच बजे अकराबाद क्षेत्र में जीटी रोड पर सिहोर रजबहा पुल के पास बदमाशों ने कार का दरवाजा खोलकर उन्हें बाहर फेंक दिया और कार लेकर भाग निकले। थाना पुलिस के अनुसार कार चालक रवि शर्मा की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें