फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: आरटीओ पर हुए हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में दबोचा

विज्ञापन
अलीगढ़: थाना बन्ना देवी पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया हत्या का आरोपी दीपक टेढ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में आरटीओ के गेट पर हुई हत्या व हमले की घटना का मुख्य आरोपी दीपक टेड़ा शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में दबोच लिया गया। इस दौरान पैर में गोली लगने से वह जख्मी हुआ है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में अभी दो नामजद व तीन अज्ञात आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
गांधीपार्क के सिंधौली निवासी भूपेंद्र और दीपक टेड़ा के बीच 10 हजार रुपयों को लेकर विवाद था। इसी विवाद में दीपक टेड़ा ने अपने साथी किट्टू, हनुमान व सुमित आदि के साथ मिलकर भूपेंद्र की हत्या की प्लानिंग बना ली। इसी प्लानिंग के तहत हनुमान अपने साथ कुछ अन्य शूटरों को लेकर आया और 31 अक्तूबर को आरटीओ के गेट पर हमला बोल दिया। इस दौरान फायरिंग में भूपेंद्र जख्मी हो गया, जबकि उसके साथ मौजूद 50 वर्षीय रामकिशन निवासी कुंवर नगर मूल निवास इमरौली (हरदुआगंज) की गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में सुमित को पहले जेल भेजा जा चुका है। इसी बीच शनिवार तड़के करीब तीन बजे इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन, एसआई सारसौल रजत शर्मा को मुखबिर के जरिये दीपक टेड़ा की मुखबिरी मिली। इसी दौरान भीकमपुर के पास पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी और जब एक सफेद रंग की अपाचे सवार दीपक को रोकने व घेरने की कोशिश की गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में वह पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र मोहन के अनुसार उसके पास से तमंचा, कारतूस के अलावा चोरी की बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें